जन्मोत्सव: हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिवस पर वि​भिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम–

by | Jul 27, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

गोपेश्वर के जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद काटा केक–

गोपेश्वर: हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मदिवस सप्ताह पर चमोली जिले के वि​भिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए तो कहीं छात्र-छात्राओं को स्वैटर, पठन-पाठन सामग्री और छाते बांटे गए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नंदानगर में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विद्यालय में केक भी काटा गया।

हंस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इसके अलावा नंदानगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका चंद्रकला भारती, विपिन कंडारी, दीपक रतूड़ी, अभिषेक चमोली, गोलू पांडे आदि मौजूद रहे। प्रावि नंदानगर में सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वैटर, कापियां और छाते वितरित किए गए। फाउंडेशन से जुड़े लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि बुराली गांव के आपदा प्रभावितों को छाते व जरुरत की सामग्री वितरित की गई।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!