जांच: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अ​धिकारी और कर्मचारियों की पदोन्नति और वित्तीय लाभों की होगी जांच, मुख्य सचिव के आदेश पर मचा हड़कंप–

by | Jul 28, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कई अ​धिकारियों और कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, अ​धिक वेतन लिया तो होगी लाखों की वसूली–

गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्थाई वेतनभोगी अ​धिकारी और कर्मचारियों व पेंशनरों की पदोन्नति, एसीपी, एमएसीपी व अन्य वित्तीय लाभों के निर्धारण की जांच होगी, मुख्य सचिव के निर्देश पर यह आदेश जारी हुआ है। शासन के इस आदेश से मंदिर समिति के अ​धिकारी, कर्मचारियों व पेंशनरों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति में पूर्व में मनमाने ढंग से पदोन्नति और वित्तीय लाभ लेने की ​शिकायतेंलगातार​ शासन को मिल रही थी।

प्रदेश के धर्मस्व व संस्कृति सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शासन को कई बार बीकेटीसी में कुछ कार्मिकों के वेतन निर्धारण, पदोन्नति व भत्तों में भारी गड़बड़ी की शिकायत को मिल रही है, जो कि वित्तीय सुशासन के विरुद्ध है। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव ने बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्त नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में वेतन पा रहे समस्त कार्मिकों के वेतन निर्धारण की जांच की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरु की जाए, यदि किसी भी कार्मिक को अधिक भुगतान होना पाया गया, तो शीघ्र वसूली की कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही जब भी किसी कार्मिक को कोई पदोन्नति मिली हो, तो तत्समय वेतन निर्धारण करने से पहले के वेतन निर्धारण की जांच भी की जाएगी। इसके साथ सेवानिवृत्त हो चुके कार्मिकों की पेंशन भी पुनरीक्षित की जाए।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व में बीकेटीसी में कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने गलत तरीके से वित्तीय लाभ प्राप्त किया है। अनुमन्यता से अधिक वेतन आदि लिया जा रहा है। कई सेवानिवृत्त कार्मिक भी इस प्रकार का लाभ ले रहे हैं। ये शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंची तो शासन ने इसकी जांच के आदेश दे दिए। इस संबंध में पूछे जाने पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मेरे संज्ञान में भी आया है कि शासन ने सीईओ और वित्त अधिकारी को कार्मिकों के वेतन पुनरीक्षण के निर्देश दिए हैं, किंतु इस बारे में मुझे अभी विस्तृत जानकारी नहीं है। मेरे कार्यकाल में किसी भी कार्मिक अथवा पेंशनर को गलत लाभ नहीं दिया गया है। ये जो भी प्रकरण होंगे मेरे कार्यकाल से पूर्व के होंगे।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!