जय बदरी विशाल: बदरीनाथ धाम में उमड़े कांवडिए, सदगुरु आश्रम बना आसरा–

by | Jul 29, 2024 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज की प्रेरणा व मार्गदर्शन में यात्रा शुरू होने के दिन से चल रहा बदरीनाथ में 11वां विशाल भंडारा–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम में इन दिनों कांवड़ियों का रैलाउमड़ रहा है। धाम में इन दिनों प्रतिदिन 1500 से 2000 कांवड़िए पहुंच रहे हैं। धाम में यात्रा के शुभारंभ के दिन से सदगुरु आश्रम में चल रहा भंडारा कांवड़ियों के लिए आसरा बना हुआ है। दिनभर आश्रम परिसर में लगे भंडारे में कांवड़िए प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

सदगुरु आश्रम परिसर में प्रसाद ग्रहण करते कांवड़िये-

सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज की प्रेरणा और दिव्य मार्गदर्शन से स​द्विप्र समाज सेवा की ओर से 10 मई 2024 से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष धाम में यह 11वां विशाल भंडारा है। कांवड़ियों के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। भंडारा सुबह करीब नौ बजे शुरु हो रहा है, जो दिनभर चल रहा है। बदरीनाथ के वेदपाठी व अन्य धर्माचार्यों ने भी इस सेवाभाव के कार्य की सराहना की है।

साधु सदर्शनी समाज के अध्यक्ष महात्मा विनोदानंद स्वामी ने बताया कि सदगुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में पिछले 10 वर्षाें से बदरीनाथ धाम में निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी निरंतर सेवाभाव का कार्य धाम में किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!