हक की लड़ाई: डुमक गांव के आंदोलन को अन्य गांवों का भी मिला समर्थन–

by | Aug 4, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

सड़क निर्माण में जल्द उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी–

जोशीमठ (चमोली):डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग पर ग्रामीणों का फिर से आंदोलन शुरू हो गया है। ग्रामीणों के आंदोलन को अन्य गांवों का भी समर्थन मिल रहा है। रविवार को कई गांवों के लोगों ने धरना स्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि जल्द शासन या विभागीय स्तर पर कोई उचित कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सैंजी लग्गा-मैकोट-डुमक-कलगोठ को पुराने समरेखण से करने और सड़क निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से पंचायत घर में धरने पर बैठे हुए हैं।

रविवार को धरनास्थल पर आसपास के ग्रामीण भी समर्थन देने पहुंचे। जिसमें कलगोठ, स्यूंण, सुरेंडा, लांजी, किमाणा के ग्रामीण शामिल रहे। धरने पर बैठने वालों में विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, कलगोठ के पूर्व प्रधान धर्म सिंह रावत, अरुण राणा, प्रकाश पंवार, राजवीर, मोहन नेगी, लांजी के कुंदन सिंह, प्रकाश सिंह रावत, सुरेंडा के मनमोहन सिंह, किमाणा के नारायण सिंह, हेमलता देवी, शकुंताल देवी, देवेश्वरी देवी, शेाभन सिंह, बच्ची देवी के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज कर लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!