केदारनाथ आपदा: सेना ने संभाला राहत, बचाव कार्य, पैदल रास्तों पर सर्च अ​भियान शुरू–

by | Aug 5, 2024 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

डॉग स्क्वाड भी की ली जा रही मदद, ट्रॉली लगाकर 70 से अ​धिक लोगों को सुर​क्षित निकाला–

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा में राहत, बचाव कार्य अब सेना संभालेगी। ध्वस्त पड़े रास्तों और पैदल पुल को ठीक करने का काम भी सोनप्रयाग से लेकर लिंनचोली तक शुरू हो गया है। केदारनाथ धाम जा रहे और लौट रहे तीर्थयात्रियों के जंगल के रास्ते भटक जाने और मलबे में दबे होने की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वाड की मदद भी ली जा रही है।

सेना ने गौरीकुंड-सोनप्रयाग हाईवे पर घायल, बुजुर्ग और दिव्यांगों को निकालने के लिए ट्रॉली भी लगा ली है। इससे अभी तक 70 से अ​धिक लोगों को सुर​क्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर सभी लोग सुर​क्षित हैं।

रुद्रप्रयाग के जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने उम्मीद जताई है कि सोमवार तक रेस्क्यू पूरा हो जाएगा। 6 ग्रेनेडियर यूनिट के सीओ कर्नल हि​तेश हितेश व​शिष्ठ के नेतृत्व में सेना की टुकड़ीसोनप्रयाग और गौरीकुंड पहुंच गई है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते को ठीक करने का काम भी शुरू हो गया है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!