हल्ला मचा गुलदार ले गया, पर डेढ़ घंटे तक अलमारी में छिपी रही सात साल की श्रेया–

by | Aug 5, 2024 | ब्रेकिंग, श्रीनगर | 0 comments

घरवालों की डांट से छिप गई अलमारी में, ग्राम प्रधान से लेकर वन विभाग की टीम लगी खोजने, पढ़ें पूरी खबर–

देवप्रयाग: तोली गांव में अचानक घर से लापता हुई सात साल की श्रेया अलमारी में मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया, जिस पर जगह-जगह उसकी ढूंढखोज होने लगी। ग्राम प्रधान से लेकर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन घर में रखी अलकारी में जब खटखट की आवाज आई तो उसे खोला गया तो देखा कि श्रेया वहां छिपी थी, तब जाकर सबकी जान में जान आई। बताया जा रहा है कि घर वालों की किसी बात से श्रेया नाराज हो गई थी और अलमारी में छिप गई।

देवप्रयागब्लाॅक के जामणीखाल के तोली गांव की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की श्रेया अपने घर की छत पर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। घरवालों ने उसकी काफी ढूंढखोज की, लेकिन वह नहीं मिली। क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का भय भी बना हुआ है। इसी आशंका को देखते हुए परिजनों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने ग्राम प्रधान गीता देवी के साथ ही ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। बालिका को गुलदार उठा ले जाने की आशंका पर ग्रामीण टॉर्च, डंडे लेकर आसपास के जंगल में पहुंच गए।

ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। रेंजर मदन सिंह रावत अपनी टीम के साथ बच्ची को ढूंढने लगे। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला पाया। कुछ लोग घर पर ही थे, उन्होंने घर में रखी अलमारी में खटखट की आवाज सुनीं। उसे खोला तो वहां श्रेया बैठी मिली। तब जाकर लोगों की जान में जान आयी।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!