नियु​क्ति: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में खुली भर्ती–

by | Aug 9, 2024 | चमोली, रोजगार | 0 comments

उत्तराखंड के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन, 30 अगस्त तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र, पढ़ें कैसे करें आवेदन–

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वेदपाठी के चार पदों के लिए सीधी भर्ती द्वारा उत्तराखंड के मूल/स्थायी निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

वेदपाठी पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्कृत विश्विद्यालय से वेद विषय के साथ आचार्य की उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पूजा-पद्धति व कर्मकांड के ज्ञान के साथ संस्कृत व हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है। वेदपाठी पद का वेतनमान रु० 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (लेवल – 06) है। वेदपाठी पद हेतु नियम व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र बीकेटीसी की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

बीकेटीसी में वेदपाठी के पद लंबे समय से रिक्त चले आ रहे थे। इस कारण मंदिर समिति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के प्रयासों के चलते हाल ही में सेवा नियमावली को प्रदेश कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे बीकेटीसी में विभिन्न खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की राह खुल गयी है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!