चमोली: ट्रैक्टर व हॉटमिक्स मशीन चोरी के अभियुक्तों को एक साल की सजा–

by | Aug 22, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

ट्रैक्टर व हॉटमिक्स मशीन चोरी के अभियुक्तों को एक साल की सजा, पिछले साल मई माह में अलग-अलग जगह से चोरी हुए थे ट्रैक्टर व मशीन–

गोपेश्वर: न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत ने ट्रैक्टर व हॉटमिक्स मशीन चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

मामला पिछले साल मई माह का है। भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी में केयर टेकर रकेश चंद्र ने नंदनगर थाने में तहरीर दी कि 22 मई से 28 मई के बीच गणेशनगर बिजार गांव के पास से चोरी हो गया। मामले की विवेचना के दौरान राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके कंपनी केजील इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा थिरपाक-गंडासू में पुल बनाया जा रहा है। कांडई पुल के पास एक माह से खड़ीहॉटमिक्श मशीन 28 मई को चोरी हो गई। बताया कि मशीन अज्ञात ने ट्रैक्टर पर बांधकर चोरी कर ली गई।

पुलिस ने चोरी के मामले में रॉबिन निवासी हरजोली जट, कोतवाली मंलौर हरिद्वार को पकड़ा। जिसकी निशानदेही पर बदरीनाथ रोड के स्क्रपर से ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। जबकि हॉटमिक्स मशीन को पुलिस ने 32 टुकड़ों में मो. कफिल (निवासी वार्ड नंबर 21, जाफ्तागंज नजीबाबाद बिजनौर) की चमोली कस्बे में स्थित कबाड़ी की दुकान से बरामद किया गया। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत में हुई। अदालत ने चोरी करने व चोरी का माल अपने पास रखने के आरोप में रॉबिन व मो. कफिल को एक साल की सजा सुनाई और अर्थदंड लगाया।

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!