चमोली: आईटीबीपी के शहीद का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार–

by | Aug 30, 2024 | चमोली, शहादत | 0 comments

अरुणाचल में तैनाती के दौरान 28 अगस्त को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से हुई मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ा संपूर्ण क्षेत्र–

पीपलकोटी(चमोली): बंड क्षेत्र के मायापुर बाटुला के बलिदानी जवान विकास नेगी का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

आईटीबीपी के जवान बाटुला निवासी विकास नेगी, उम्र 38 वर्ष अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 28 अगस्त को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उपचार के दौरान विकास नेगी की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

शुक्रवार को आईटीबीपी की ओर से जवान का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। बलिदानी की मां, पत्नी, भाई पार्थिव शरीर से लिपटकर विलाप करने लगे। अंतिम दर्शन के बाद अलकनंदा नदी के तट पर स्थित पैतृक घाट में जवान का अंतिम संस्कार किया गया। विकास नेगी अपने पीछे अपनी मां, पिता, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई शैलेंद्र नेगी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, मुकेश नेगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!