संस्कृति: जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ​शिरकत–

by | Sep 8, 2024 | रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

प्रतिवर्ष नंदा अष्टमी पर आयोजित होता है पौरा​णिकजागतोली मेला, इस बार मेले को दिया जा रहा भव्य रुप–

रुद्रप्रयाग: तीन दिवसीय जागतोलीदशज्यूला महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मेला 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले के समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ​शिरकत करेंगे। मेले को भव्य रुप देने के लिए मेला आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है। पहली बार क्षेत्र में मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह बना हुआ है।

मेला समिति के संरक्षक लखपत भण्डारी ने अवगत कराया है कि प्रतिवर्ष नन्दाअष्टमी पर लगने वाले इस पौराणिक मेले को प्रति वर्ष और अधिक भव्य रूप दिये जाने से क्षेत्र में उत्साह का माहोल बना हुआ है। मेला समिति एवं दशज्यूला क्षेत्रवासी 11 सितम्बर से शुरू होने वाले इस मेले को अन्तिम स्वरूप दिये जाने के लिये प्रयासरत है। तथा सूबे के मुख्यमंत्री सहित बड़े नेताओं के मेले में आने से क्षेत्र को लाभ होगा।

मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि यह मेला हमारी आध्यात्मिक व संस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संर्वधन के लिये आवश्यक है। इसलिये हर एक दशज्यूलावासी इस आयोजन में यथाशक्ति सहयोग कर रहा है। इस वर्ष जिला प्रशासन का इस मेले को पूर्ण सहयोग मिलने से क्षेत्रवासियों का उत्साह बड़ रहा है। तथा प्रशासन स्तर भी मेले की तैयारी जोरो पर है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती, उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ मेले स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समिति के महासचिव कालिका काण्डपाल ने जानकारी देते हुये कहा कि तीन दिन दिवसीय मेले का उद्धाटन केदारनाथ विधानसभा की स्व0 विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत द्वारा किया जायेगा। दूसरे दिन पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल कोठियाल, सामाजिक कार्यकर्ता संजय दरमोडा, ब्लाक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी, जखोली प्रदीप थपलियाल होंगे। मेले के समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सासंद महेन्द्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महाबीर पंवार सहित अन्य गणमान्य रहेंगे।

मेला संयोजक निधेकिशोरकाण्डपाल ने बताया मेले के पहले और दूसरे दिन क्षेत्र के महिला मंगल दलों एवं स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ विभिन्न स्वयं सहायता समुहों और विभागीय योजनाओं के स्टाल लगाये जायेंगे। सांस्कृतिक सचिव संजय नेगी ने कहा कि मेले में दूसरे और तीसरे दिन प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी, गजेन्द्र राणा व पूनम सती सहित अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जायेंगी। मेला के उपाध्यक्ष भुवेन्द्र नेगी, दलीप राणा, सुमन पंवार, सुभाष नेगी, सोनू नेगी, मुकेश रावत सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने लोक संस्कृति व लोक परम्पराओं के संरक्षण व मिलन के इस महापर्व पर सभी प्रकृति प्रेमी, संस्कृति प्रेमीयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!