चमोली: ज्वाइनिंग के तुरंत बाद एक्शन में चमोली के जिला​धिकारी संदीप तिवारी, विभागों का किया चालान–

by | Sep 9, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

आपदा प्रबंधन और डीडीआरएफ के दूरभाष नंबरों पर फोन कर जांचा, कलेक्ट्रेट परिसर का किया​ स्थलीय निरीक्षण–

गोपेश्वर: चमोली नवनिर्वाचित जिलाधिकारी संदीप तिवारी ज्वाइनिंग के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। जिला​धिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान परिसद में कूड़ा कागज जलाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागों का चालान करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों व विभागों का निरीक्षण कर कार्मिकों से परिचय लिया और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि पूरे परिसर में बेहतर साफ सफाई रखी जाए। रिकार्ड रूम व सभी पटलों पर अभिलेखों को व्यवस्थित व सुरक्षित रखा जाए। जिला पूर्ति कार्यालय में निष्प्रयोजित सामान व विद्युत लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के पास कूड़ा कागज जलाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों का चालान करने के निर्देश दिए।

विभागों का निरीक्षण करते डीएम-

डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम के आपातकालीन दूरभाष नंबरों पर कॉल कर उन्हें चेक किया। साथ ही तहसील थराली व चमोली में डीडीआरएफ के नंबरों को भी डायल का जांचा।

उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष, ओएसडी कक्ष्ज्ञ, शिकायत अनुभाग, अपर जिलाधिकारी कक्ष व न्यायालय कक्ष, मालखाना, आबकारी विभाग, पूर्ति कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, सूचना विभाग, जिला आपदा परिचालन केंद्र आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, वैयक्तिक अधिकारी राजेंद्र जुयाल, शाहबाज अहमद आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!