हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

by | Oct 17, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन–

गोपेश्वर, 17 अक्टूबर 2026: कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने, कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की चमोली शाखा से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार का धरना-प्रदर्शन किया।

उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया है। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया।

शाखा अध्यक्ष राकेश नेगी और महामंत्री गिरिजा प्रसाद कोठियाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एक सभा की। उन्होंने लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय या विभाग का दर्जा देने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से स्नातक करने और वेतनमान संशोधित करने की मांग की गई है।

इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार का लिंक अधिकारी घोषित करने, पदोन्नति के लिए कलेक्ट्रेट संवर्ग में 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, वरिष्ठ एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के रिक्त पदों पर समय से पदोन्नति करने तथा पारस्परिक और निजी अनुरोध के आधार पर लंबित स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग उठाई गई है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष घरिया, जैसमीन जैकब, संतोष सिंह रावत, अब्बल सिंह बिष्ट, अब्बल सिंह खत्री, किशोर चौहान, जगमोहन सिंह गुसांई, मैराज सादिक, जगदंबा पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!