चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

by | Oct 14, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों ने दिया समर्थन–

बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर परिसर में एकत्र हुए कर्मचारियों ने हाथों में मांगों के समर्थन में लिखी तख्तियां लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से बदरीनाथ, केदारनाथ और समिति के अधीनस्थ अन्य मंदिरों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कर्मचारियों के मुताबिक, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान 11 अक्तूबर 2024 को अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री ने अस्थायी कर्मचारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

आंदोलन को श्री बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, बीकेटीसी सदस्य धीरज मोनू पंचभैया और रजनीश भट्ट तथा पंडा पंचायत के उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर ने समर्थन दिया।

इस मौके पर रतनेश पंवार, संतोष पंत, अमरीश, कृष्णा, सतेंद्र सिंह, अमित बंदोलिया, शंभू प्रसाद, जगत सिंह, सतीश चंद्र, योगिता चौहान, दिलवर सिंह, अपर्णा, रमेश सिंह, हरीश सिंह, महावीर सिंह, सतेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश कोठियाल, दर्शन सिंह और मुकेश किमोठी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!