चमोली: डुमक गांव के ग्रामीणों ने जिला​धिकारी के सामने रखी सड़क की समस्या–

by | Sep 11, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

कहा पीएमजीएसवाई शासनादेशों के विपरीत कर रहा काम, 17 साल पहले स्वीकृत सड़क से आज तक नहीं जुड़ पाया गांव–

गोपेश्वर:सैंजी लगा मैकोट-डुमक कलगोठसड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे डुमक गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला​धिकारी संदीप तिवारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई विभाग के अ​धिकारियों की लापरवाही से आज तक ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। कहा कि गांव में पिछले 42 दिनों से क्रमिक धरना चल रहा है और सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि सैंजी लगा मैकोटडुमककलगोठसड़क 2007-08 में स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2010 में सड़क का एलाइनमेंट तैयार हुआ था, लेकिन 2019 में पीएमजीएसवाई द्वारा एलाइनमेंट बदल दिया गया। इस एलाइनमेंट में स्यूंण गांव से डुमक गांव को छोड़करसड़क को सीधे कलगोठ ले जाई जा रही है।

ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। 2022 से सड़क का निर्माण कार्य बंद है। कहा गया कि जब सड़क के एलाइनमेंट को पूर्व की भांति करने की मांग पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया तो उत्तराखंड शासन ने पीएमजीएसवाई को 2010 के समरेखण पर ही सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए। लेकिन विभाग इस आदेश को अमल करने के बजाय नया समरेखण तैयार कर रहा है। जिसकी डीपीआर को भूगर्भीय संस्तुति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण नहीं हो जाती तब तक आंदोलन किया जाएगा।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!