चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी पहुंचे जिला अस्पताल, औषधी भंडारण से लेकर वार्डों का किया औचक निरीक्षण–

by | Sep 13, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

अस्पताल में जन औष​घि केंद्र शुरू करने के दिए निर्देश, मरीजों से सुविधाओं की ली जानकारी–

गोपेश्वर: चमोली के नवनियुक्त जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं को जांचने के साथ ही जिला​धिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि शीघ्र जन औष​धि केंद्र का संचालन शुरू करवाया जाए।

डीएम ने जिला अस्पताल में ओपीडी, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी लैब, सीटी स्कैन कक्ष, आईसीयू, सर्जिकल वार्ड, आयुष्मान भारत काउंटर, सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से बात करते हुए सभी ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जताई।

मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि अस्पताल में शीघ्र जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू किया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकेश पांडेय, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक, डॉ. पंकज, डॉ. वैभव नौटियाल, डॉ. पन्ना लाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह, राजेश कपरवाण के साथ ही अस्पताल प्रशासन मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!