चमोली: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका का गोपेश्वर में हुआ भव्य स्वागत–

by | Sep 15, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर पहुंचने पर हुआ स्वागत, गोपीनाथ मंदिर परिसर में शिक्षिका का फूल मालाओं से किया अभिनंदन–

गोपेश्वर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा में ​शि​क्षिका कुसुमलता गड़िया का रविवार को गोपेश्वर पहुंचने पर स्थानिय लोगों ने भव्य स्वागत किया। वे 5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुई। लोगों ने कहा कि शिक्षिका कुसुमलता ने न सिर्फ चमोली बल्कि प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।

पोखरी विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा में शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर सम्मानित होने वाले देश के 50 शिक्षकों में कुसुमलता गड़िया का भी नाम था। गोपेश्वर गांव उनका मायका है।

रविवार को अपने मायके पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गोपीनाथ मंदिर परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। उन्हें अंग वस्त्र, मोमेंटो, गोपीनाथ मंदिर की तस्वीर, पुस्तकें व कलम भेंट की गई।

शिक्षिका कुसुमलता गड़िया ने कहा कि गोपेश्वर गांव उनकी जन्म भूमि है। यहीं से शिक्षा ग्रहण की, अपने वरिष्ठों के आशीर्वाद व समाज की प्रेरणा से निरंतर कार्य करने की शक्ति मिलती है। इस अवसर पर मनीष नेगी, अमित रावत, लीला, मीना तिवारी, सुधीर तिवाड़ी, प्रेम रावत, पष्पा पासवान, मुन्नी भट्ट, सुशीला, कुंती चौहान, महानंद भट्ट, प्रेमा रावत, पुष्पा नेगी, चंद्रकला बिष्ट के साथ ​वि​भिन्न लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!