चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को न्यायालय ने किया बरी, पीड़िता को प्रतिकर देने के आदेश–

by | Sep 24, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने सुनाया फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म का है मामला–

गोपेश्वर। अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार को आदेश दिया कि पीड़िता को दो लाख रुपये प्रतिकर के रूप में दिया जाए।

मामला गैरसैंण थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनवरी 2021 का है। यहां एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता गर्भवती हो गई थी। इस मामले में बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान पीड़िता बयानों से मुकर गई, उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया है। साथ ही डीएनए रिपोर्ट में भी आरोपी को बच्चे का जैविक पिता नहीं बताया गया।

अदालत ने कहा कि सुबूत और गवाहों के आधार पर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त किया जाता है। लेकिन पीड़िता गर्भवती हुई है, उसने शारीरिक व मानसिक कष्ट सहा है। इसलिए अभियुक्त के दोषमुक्त होने पर भी पीड़िता को प्रतिकर दिया जाना चाहिए। न्यायालय ने राज्य को 30 दिनों के भीतर पीड़िता को दो लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!