चमोली:​शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष के निलंबन पर संघ के पूर्व अध्यक्ष ने जताया आक्रोश, कहा जल्द वापस लें निलंबन की कार्रवाई–

by | Sep 29, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

​शिक्षा विभाग और सरकार पर बरसे राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी, कहा बंद करें अटैचमेंट का खेल–

गोपेश्वर। राजकीय ​शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी ने शिक्षक-कर्मचारियों के अटैचमेंट के विरोध में उतरे राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई की निंदा की। वे ​शिक्षा विभाग और सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि संगठन के माध्यम से अटैचमेंट के ​खिलाफ राजकीय ​शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल ने अपनी बात रखी थी, लेकिन विभाग ने एकतरफा कार्रवाई कर उनके ​खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी, जिसका विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारियों को सरकार व विभाग के गलत निर्णयों पर विरोध करने का दायित्व ​शिक्षकों ने दिया है। संघ के पदा​धिकारी​शिक्षकों का नेतृत्व करते हैं। ऐसे में गलत निर्यणों पर संघ के पदा​धिकारी नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा। केके डिमरी ने कहा कि यह एकतरफा कार्रवाई हुई है,

शीघ्र इस कार्रवाई को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर हर तरफ अटैचमेंट किया जा रहा है, ऐसे में चुप कैसे बैठे रहें। यह अन्याय हो रहा है, इसका विरोध करना संगठन के पदा​धिकारियों का दायित्व है। महेंद्र पटवाल ने संगठन के माध्यम से अटैचमेंट के मुद्दे पर विभाग के खिलाफ अपनी बात रखी थी, लेकिन उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि महेंद्र पटवाल का निलंबन शीघ्र वापस लिया जाए।

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!