आक्रोश- बदरीनाथ में साकेत तिराहे पर ही कोठियाल ने करवा दिया मुंडन—

by | Sep 5, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 
बदरीनाथ। चारधाम यात्रा को शुरू करने की मांग पर बदरीनाथ में आंदोलन थम नहीं रहा है। एक ओर मौनी बाबा स्थानीय लोगों के साथ ही संत समाज को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति देने की मांग पर आमरण अनशन कर रहे हैं, वहीं, चारधाम यात्रा शुरू करने और देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग पर धाम के साकेत तिराहे पर ही हक-हकूकधारी भी पिछले लंबे समय से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। रविवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने क्षुब्ध होकर अनशन स्थल कर ही मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने एलान किया कि जब तक यात्रा का संचालन शुरू नहीं किया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा।  

चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोठियाल ने कहा कि चार धाम यात्रा सुचारू करने व देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आज मैंने मुंडन करवाया है । मैंने गत वर्ष भी धाम में सरकार के खिलाफ मुंडन करवाया था जिसके बाद सरकार की दुर्दशा साफ तौर पर दिखी और तीन मुख्यमंत्री बदले गए। कोठियाल का कहना है कि तीर्थ पुरोहित व स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार को आम लोगों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। सरकार को इसका ख‌ामियाजा भुगतना पडे़ेगा। इस मौके पर बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता , मुन्ना लाल टोड़रिया, आलोक मेहता, विनीत पवार , नवनीत मेहता, प्रभात रतूड़ी, सुबोध मेरठवाल, भूपेंद्र शर्मा, जसवीर मेहता, अरविंद पंच पुरी, अभिषेक ध्यानी, बलदेव मेहता, मीना डिमरी, मंदीप भंडारी, अभिषेक पंवार, भानुप्रताप भंडारी, आलोक मेहता, अंशुमान भंडारी के साथ ही कई लोग मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!