बदरीनाथ धाम की परंपराओं और हक-हकूकों पर न फैलाएं भ्रम:श्रीबदरीश पंडा पंचायत–

by | Sep 29, 2024 | आरोप, चमोली | 0 comments

बदरीश पंडा पंचायत की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में जताई आपत्ति, बीकेटीसी के बनाए धार्मिक संवर्ग सेवा नियमावली को बताया सकारात्मक कदम–

बदरीनाथ: श्री बदरीश पंडा पंचायत की प्रबंधकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में श्री बद्रीनाथ मंदिर एवं धाम में पूजा-पाठ से संबंधित पुरातन काल से चली आ रही परम्पराओं और हक-हकूकों के सम्बन्ध में कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व दुष्प्रचार पर कड़ी आपत्ति जताई गयी। चेतावनी दी गयी कि दवाब बनाकर परंपराओं व हक़-हकूकों में किसी भी प्रकार के फेरबदल एवं छेड़छाड़ का विरोध किया जाएगा। बैठक में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बनायी गयी धार्मिक संवर्ग सेवा नियमावली को सकारात्मक योग्य कदम बताया गया।

श्री बदरीश पंडा पंचायत की बैठक में कहा गया कि एक समाज विशेष द्वारा लगातार कुछ समय से श्री बदरीनाथ जी के मुख्य पुजारी के रूप में अपना परिचय एवं अधिकार जताया जा रहा है, जो कि घोर आपत्तिजनक है। कहा गया कि श्री बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी के लिए पूर्व से निर्धारित हक- हकूक मात्र केरल प्रांत के नंबूदरी ब्राह्मणों का है, जो कि रावल जी और नायब रावल जी के रूप में नियुक्त होते है। इनके अतिरिक्त श्री भगवान बद्री विशाल जी की पूजा का अधिकार किसी को भी नही है।

बैठक में कहा गया कि अन्य समाज केवल सहयोगी के रूप में अलग-अलग व्यवस्था को देखते हैं, जिनके लिए पूर्व से ही नियम और व्यवस्था सुनिश्चित है। उन्हें सेवादार या अन्य आधिकारिक नामों से पुकारा जाता है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि देवप्रयाग समाज के ब्राह्मण श्री बदरीनाथ धाम आने वाले देशभर के सम्पूर्ण यात्रियों के पंडा- पुरोहित हैं, जबकि डिमरी समाज मात्र गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के तीर्थ पुरोहित है।

बैठक में कहा गया कि मुख्य पुजारी और श्री बदरीनाथ धाम के समस्त मंदिरों के पुजारी के रूप में अपना अधिकार बताना गलत है। यह पूर्व से स्थापित परंपराओं पर अतिक्रमण करना जैसा है, जो कि विरोध योग्य है। कहा गया कि श्री बदरीनाथ धाम की मर्यादा और व्यवस्था बनाएं रखने के सभी सकारात्मक क़दमों का स्वागत है।

बैठक में अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, सचिव रजनीश मोतीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया, सहसचिव राजेश पालीवाल, पंचायत सदस्य प्रदीप गौरी भट्ट, पंचायत सदस्य अजय बंदोलिया, युवा संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला, सचिव गौरव पंचभैया, पूर्व अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल, पूर्व उपाध्यक्ष टीका प्रसाद रैवानी, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप शास्त्री, पूर्व सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, आशीष कोटियाल, प्रफुल्ल पंचभैया, दुर्गा प्रसाद ध्यानी, धीरज मोनू पंचभैया, राकेश कर्नाटक, मिथलेश ध्यानी, मनीष कोटियाल, नन्दन टोडरिया, पं भास्कर राजपुरोहित, विनोद टोडरिया, सुदर्शन डोभाल, विजय कोटियाल, आशुतोष भट्ट, प्रशान्त भट्ट, देवकीनंदन कोटियाल, प्रदीप कोटियाल, सिद्धार्थ पालीवाल, सोमनाथ त्रिपाठी , अवधेश ध्यानी, गगन कोटियाल, सुनील टोडरिया, आदर्श टोडरिया, दिनेश डोभाल, हरिओम उनियाल, राकेश बंदोलिया, संजय तिवाड़ी, राहुल बाबुलकर, लक्ष्मीनारायण ध्यानी, अरुण रैवानी, सुभाष लक्की पंचपुरी, भगवती प्रसाद कोटियाल, अशोक तिवाड़ी, अशोक जोशी, अतुल कोटियाल, दुर्गेश पंचपुरी, प्रमोद कोटियाल, रोहित कोटियाल, राहुल ध्यानी, उत्तम तिवाड़ी, जगदम्बा पंचपुरी, सूर्य प्रकाश ध्यानी, अंकित ध्यानी के साथ साथ बहुखंख्या में पुरोहित शामिल हुए।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!