चमोली: गोपेश्वर मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में चल रहे रोमांचक मुकाबले–

by | Oct 1, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

दूसरी टीम को धूल चटाने में पसीना बहा रहे ​खिलाड़ी, डे-नाइट लीग आधार पर खेले जा रहे मैच, बुधवार को होगा फाइनल मुकाबला–

गोपेश्वर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सोमवार और मंगलवार को हुए ताबड़तोड़ मैचों में टीमें एक दूसरे को धूल चटाने में जुटी हुई हैं। ​खिलाड़ी मैचों में खूब पसीना बहा रहे हैं। राज्य के लगभग सभी जनपदों से पहुंची टीमें एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर 14 का पहला मुकाबला टिहरी और चंपावत के बीच खेला गया, जिसमें टिहरी की टीम ने 25-22, 12-25 व 18-16 अंकों के साथ मैच जीत लिया। दूसरा मैच मेजवान चमोली और देहरादून की टीम के बीच खेला गया, इस रोमांचकारी मुकाबले में देहरादून की टीम ने 25-12 व 25-22 अंकों के साथ जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

गोपेश्वर मैदान में चल रहा वॉलीबाल मैच-

अंडर 17 में देहरादून और चमोली के बीच हुए कड़े मुकाबले में देहरादून की टीम 25-18, 16-25 व 19-17 अंकों के साथ विजयी रही। अल्मोड़ा और पौड़ी के मुकाबले में 25-08 व 25-05 अंकों से और तीसरे मैच में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 25-12 व 25-18 अंकों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर 19 वर्ग में बागेश्वर ने टिहरी को 25-08 व 25-13, अल्मोड़ा ने चमोली को 25-10 व 25-16 तथा यूएस नगर ने चमोली को 25-20 व 25-21, पौड़ी ने नैनीताल को 25-21 व 25-23, अल्मोड़ा ने देहरादून को 25-18 व 25-22 अंकों से पराजित किया। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।

एक रोमांचक मुकाबले में शॉट मारती ​खिलाड़ी-

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश चंद्र, खेल समन्वयक केसी पंत, पृथ्वी रावत, गोपाल बिष्ट, सीमा पुंडीर, जयदीप झिंक्वाण, गजपाल, केके चौहान, बबीता रावत, सविता, पूजा, अजय फरस्वाण, विनोद लाल, मनीषा भंडारी, शैलेंद्र पंवार, दीपक रावत, किशोर शाह, रेनू, पूनम पुंडीर, सतीश कुमार के साथ ही कई निर्णायक मौजूद रहे। बुधवार केा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!