चमोली: सेवानिवृत होने पर नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत–

by | Oct 18, 2024 | चमोली, सम्मान, संस्कृति | 0 comments

ढोल नगाड़ों के साथ हुआ नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का स्वागत, मिष्ठान वितरण हुआ, यहां सभी सैनिकों का होगा ऐसा स्वागत–

जोशीमठ, 16 अक्टूबर 2024: क्षेत्र में भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर आए नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का क्षेत्रवासियों ने ऐसा स्वागत किया कि वे भी गदगद हो उठे। यूं तो हर कोई देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए जाता हैं और देश की सेवा करता हैं कठोर परिश्रम और मेहनत के बाद दिन रात की ड्यूटी के बाद देश सेवा से सेवानिवृत हो जाते हैं, लेकिन एक सैनिक को लगता ही नहीं कि मैंने अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर रात –दिन, जाड़ा–गर्मी, वर्षा को सहन कर अपना घर परिवार त्यागकर देश की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहा हूं। आखिर क्यों, क्योंकि सेना के जवान को कोई ज्यादा सम्मान नहीं मिल पाता ।

लेकिन क्या इन देश के असली हीरो को कभी कोई अच्छा सम्मान भी मिलना चाहिए जी हां , ऐसा ही कर दिखाया जोशीमठ के क्षेत्रवासियों ने। जिस तरह सादी की दुल्हन को घर लाया जाता हैं उससे भी अच्छा मान सम्मान के साथ एक देश के सैनिक को सेवानिवृत होने पर दिया गया जबरदस्त सम्मान। बड़े हर्ष का विषय है कि भारतीय सेना में 24 वर्षो क़े सेवाकाल क़े पश्चात (HONY) नायब सूबेदार आदरणीय श्री रमेश सिंह रावत जी का (19 गढ़वाल राइफल ) से सेवानिवृत्त होकर अपने मूल निवास ग्राम जोंज”करछो”तपोवन विकासखंड जोशीमठ में भव्य स्वागत,सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

रमेश जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने क़े लिए सभी शुभचिंतक,ईष्ट मित्रगण,एवं समस्त ग्रामवासी का बहुत बहुत धन्यवाद किया गया गया । समस्त क्षेत्र वासियों ने कहा कि एक संदेश समाज में देना चाहते, जब भी कोई सैनिक देश सेवा क़े पश्चात रिटायरमेन्ट आये उनका भव्य स्वागत, सम्मान,होना अति आवश्यक है, ताकि आने वाले भविष्य को देश सेवा क़े प्रति एक सीख एवं जिज्ञासा मिले।

स्वागत सम्मान कार्यक्रम में श्री भगवती प्रसाद थपलियाल, कैप्टन मदन सिंह फरस्वाण,उत्तराखंड संनिर्माण एवं कर्मकार बोर्ड क़े सदस्य कृष्णमणी थपलियाल पीसीसी सदस्य कमल रतूड़ी,सेवानिवृत बीईओ धूम सिंह राणा,ओम प्रकाश डोभाल,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ सेलेन्द्र पंवार , नरेंद्र सिंह रावत, रूप सिंह फरस्वाण,पूर्व सैनिक संघटन, छेत्रीय जनप्रतिनिधि,ब्लॉक परिसर क़े अधिकारी-गण, कर्मचारी,एवं समस्त शुभचिंतक,ईष्ट मित्र गण आदि मौजूद थे। सभी क्षेत्रवासियों की ओर से चलाया गया यह एक सराहनीय कदम हैं सभी क्षेत्रवासियों को इस तरह भारतीय सेवा में देश के लिए सेवा देने वाले तथा भारत मां की रक्षा करने वाले देश के इन सैनिकों को सेवानिवृत होने के बाद इस तरह से स्वागत सत्कार जरूर किया जाना चाहिए, जिससे भारत माता की सेवा कर रहे सैनिक को भी गर्व महसूस हो। जनपद के अन्य अन्य हिस्सों में भी भारतीय सैनिकों के सेवानिवृत्त पर ऐसे स्वागत कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!