चमोली: ब्रह्म कपाल तीर्थपुरोहित समिति ने बदरीनाथ में अधिकारियों को किया सम्मानित–

by | Oct 20, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

ब्रह्मकपाल क्षेत्र में साफ-सफाई और बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए किया गया अधिकारियों को सम्मानित–

बदरीनाथ, 20 अक्टूबर 2024: बदरीनाथ धाम के साथ ही ब्रह्मकपाल क्षेत्र में बेहतर कूड़ा प्रबंधन और यात्रा व्यवस्था चाक-चौबंध बनाए रखने के लिए ब्रह्म कपाल तीर्थपुरोहितों ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्या​धिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित, मंदिर अ​धिकारी विपिन तिवारी और पुलिस थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के साथ ही कई अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान अ​धिकारियों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

बदरीनाथ धाम में लाखों तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। धाम में मास्टर प्लान के कार्यों की व्यवस्थता के बीच बेहतर यात्रा प्रबंधन को लेकर ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहितों ने अ​धिकारियों को सम्मानित किया। ब्रह्मकपाल के

वरिष्ठ तीर्थपुरोहित व ज्योतिर्मठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के साथ ही तीर्थ पुरोहित प्रदीप नौटियाल, अजय सती, सतीश चंद्र, हरीश चंद्र, अमित सती, मुकेश सती ने अ​धिकारियों को सम्मानित किया।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!