चमोली: देवग्राम से नंदीकुंड तक 70 किलोमीटर ट्रैकिंग कर लौटे युवा–

by | Oct 21, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

जनपद के 26 युवक और युवतियों ने 17500 फीट ऊंची चोटियों को किया पार, नंदीकुंड में की पूजा-अर्चना–

चमोली, 21 अक्टूबर 2024: चमोली जनपद के युवाओं ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित साहसिक ट्रैकिंग अ​भियान के तहत उर्गम घाटी के देवग्राम से नंदीकुंड तक करीब 70 किलोमीटर तक की ट्रैकिंग की। इस दौरान युवाओं ने नंदीकुंड में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने उच्च हिमालय क्षेत्रों में जैव वि​विधता के बारे में भी जाना।

यह ट्रैकिंग अ​​भियान साहसिक ट्रैकिंग को बढ़ावा देने और बुग्यालों के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। नंदी कुंड ट्रैकिंग एंड एडवेंचर ग्रुप हिमालय देवग्राम उर्गम घाटी के सचिव रघुवीर बिष्ट ने दल का नेतृत्व किया। युवाओं ने 17500 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ट्रैकिंग की।

दल में देवाल, जोशीमठ, कर्णप्रयाग और दशोली विकासखंड के जनार्दन थपलियाल, दीपक, कल्याण सिंह, विक्रम, हेमा, संगीता, पूजा, उषा, शिवानी, राजीव, रवि, दर्शन, प्रशांत, अनुज, सागर, तीरथ सहित अन्य युवा शामिल रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!