चमोली: इस वर्ष आपदा में चमोली जनपद में नौ लोगों की हुई अकाल मौत, दो घायल–

by | Oct 22, 2024 | आपदा, चमोली, बैठक | 0 comments

आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने दी जानकारी, आपदा प्रबंधन प्रा​धिकरण के उपाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक–

गोपेश्वर, 22 अक्टूबर 2024: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मा0 उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने मंगलवार को जिला सभागार में चमोली जिला आपदा प्रबंधन कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा सिंचाई विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका जोशीमठ में भूधसाव के फलस्वरूप किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यो जैसे सिवरेज, ड्रेनेज, टो-इरोेजन एवं स्लोप स्टेबलाइजेशन के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने उपाध्यक्ष को विगत आपदा में हुए क्षति के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष आपदा से 09 व्यक्तियों की मृत्यु, 02 घायल हुए है।

इसके अलावा 83 पशुओं की मृत्यु और 09 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है। परिसंपत्तियों में 04 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त, 17 तीक्ष्ण एवं 101 आंशिक क्षतिग्रस्त हुए है। आपदा प्रभावितों को 2.49 करोड़ का मुआवजा एवं अहैतुक सहायता धनराशि का वितरण कर लिया गया है। बरसात के कारण 231 सड़के अवरूद्व हुई थी जिसमें से 228 सड़कों को सुचारू कर लिया गया है। जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करें। आपदा में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का मुआवजा प्रभावितों में वितरण किया जाए। आपदा के जो कार्य पूर्ण हो गए है उनमें जो भी कमियां रह गई है, उनको दूर करें। उन्होंने कहा कि इसका स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, सीएमओ डा. राजकेश पांडेय, एसीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता, डीएसओ जसवंत कंडारी, सीईओ धर्म सिंह, ईई लोनिवि आरएस चौहान, ईई सिंचाई अरविंद नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!