चमोली: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद मैठाणा में फिर लगेगा मेला, तैयारी शुरू–

by | Oct 30, 2024 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

मेला कमेटी की बैठक में वि​भिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़ें कब से आयोजित होगा मेला, प्रशासन ने भी दिया सकारात्मक सहयोग का आश्वासन–

गोपेश्वर, 30 अक्टूबर 2024: अलकनंदा के किनारे ​और पर्यटन स्थल सैकोट के समीप मैठाणा गांव में पांच साल बाद फिर से मेला लगेगा। मेले का भव्य आयोजन होगा, इसके लिए बुधवार को मेला कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला आयोजन, कमेटी के पंजीकरण, नवीनीकरण, सांस्कृतिक, अति​थि आमंत्रण आदि व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मेला कमेटी के साथ ही स्थानीय जनता मेला आयोजन को लेकर उत्साह में है। संभवत: मेला दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। मेला पांच दिनों तक आयोजित होगा।

मेला आयोजन की बैठक में मौजूूद कमेटी के लोग-

मेला आयोजन को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। समिति के नवीनीकरण और पंजीकरण के साथ ही मेला स्थल, मुख्य अतिथि और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा हुई। मेले की तैयारियों को लेकर 10 नवंबर को दोबारा समिति की बैठक होगी।

बैठक में कमेटी के सचिव राकेश खनेड़ा, शिव प्रसाद डिमरी, मुन्नी पंवार, विनीता देवी, महेंद्र चौहान, हरीश सेमवाल, उमेश चंद्र थपलियाल, रामलाल आर्य, जसवंत लोहानी, सुरेंद्र खंडूरी, विमल, विनोद मिश्रा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!