चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

by | Aug 2, 2026 | चमोली, सम्मान | 0 comments

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान–

देहरादून/गोपेश्वर, 02 अगस्त 2026: देहरादून के टाउन हॉल में आयोजित एक सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर चमोली जनपद की दो संस्थाओं—सोसाइटी फॉर हिमालयन एनवायरमेंटल वॉयस एस्पेक्ट (सेवा) और अंकुर संस्था—को समाज हित और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

सेवा संस्था को पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा तथा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सेमवाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह उपलब्धि संस्था के सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मान संस्था को समाज और पर्यावरण के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा देगा।

वहीं, चमोली की अंकुर संस्था को हिमालयी क्षेत्र की बहुमूल्य औषधीय वनस्पतियों के अनुसंधान, संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था लंबे समय से स्थानीय समुदायों के सहयोग से जड़ी-बूटियों के संरक्षण, वैज्ञानिक अध्ययन और उनके सतत उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

समारोह में दोनों संस्थाओं को मिले सम्मान पर चमोली जिले के सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!