चमोली: ऑनलाइन गेमिंग ने दसवीं के छात्र को बनाया अपराधी, अपने ही घर में कराई लाखों की चोरी–

by | Nov 2, 2024 | चमोली, चोरी | 0 comments

चमाेली पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा, पढ़ें कैसे वीडियो कॉल कर करवाई बच्चे ने अपने ही घर में चोरी–

गोपेश्वर, 02 नवंबर 2024: ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग की दलदल में फंसे दसवीं के छात्र ने अपने ही घर में लाखों रुपये की चोरी करवा दी। चमोली पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश कर तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने प्रेस वार्ता में चोरी के खुलासे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को गोपेश्वर निवासी एक महिला ने गोपेश्वर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा कि वह 29 को देहरादून गई थी, 30 अक्तूबर को किराएदार ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा है। वह वापस आई तो देखा कि कमरे में लॉकर तोड़कर गहने चोरी किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सर्वेश पंवार ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक संजय गर्ब्याल के पर्यवेक्षण में टीम गठित की। पुलिस ने वादी के घर के आसपास करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध वाहन नजर आया। पुलिस ने जांच के बाद दो नाबालिगों को पकड़ लिया। उन्होंने पूरी घटना की परत दर परत खोलकर सामने रख दी। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

-ये भी पढ़ें-

पीड़िता का नाबालिग बेटा निकला मास्टरमाइंड

-पकडे गए नाबालिगों ने बताया कि चोरी की घटना का मास्टरमाइंड वादिनी का नाबालिग बेटा है। पुलिस उसे देहरादून से चमोली लेकर आई। उसने बताया कि कि वह लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग व महंगे खर्चे का शौकीन हो गया था। जिसके चलते उसने कई लोगों से पैसे उधार ले रखे थे। चोरी की घटना में संलिप्त एक नाबालिग से भी उसने 50 हजार रुपये उधार ले लिए थे। सभी लोग उसपर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने घर में चोरी की योजना बनाई। दो दोस्तों को लालच देकर इसमें शामिल किया कि घर में लाखों के गहने हैं, जिन्हें बेचकर अच्छा पैसा मिल जाएगा। 29 अक्तूबर को जब उसकी मां देहरादून चली गई तो घर पर कोई नहीं था, आरोपी ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। साथ ही 29-30 अक्तूबर की मध्य रात्रि घर की दीवार फांदकर अंदर जाने व मुख्य दरवाजे की चाबी, स्टोर रूम के लॉकर व अटेची में दादी और मां के गहनों के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों नाबालिगों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

–ये भी पढ़ें-

40 लाख है गहनों की कीमत

पुलिस के अनुसार सोने व चांदी के चोरी किए गहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। जिसमें करीब 40 नग शामिल हैं।

पुलिस द्वारा बरामद चोरी का सामान

– एक गुलबंद, दो हार, एक मंगलसूत्र, सफेद मोती वाली माला, नेचनुमा हार, सफेद मोती वाली चेन, एक चेन पेंडल के साथ, एक चेन वी सेप पेंडल के साथ, एक छोटी चेन, पेंडल वाली एक मोती की माला, दो जोड़ी झुमरनुमा झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, तीन पेंडल हनुमान ऊं व दुर्गा की तस्वीर नुमा, एक जोड़ी बड़ी कान की बाली, दो जोड़ी छोटी कान की बाली, एक जोड़ी गुलाब की आकृति के टॉप्स, एक जोड़ी टॉप्स मोती जड़े, एक जोड़ी पिन, एक जोड़ी मोती के टॉप्स, एक जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी पतली कान की बाली, एक अंगूठी, एक अंगूठी (सफेद धातु), एक मांगटीका, ब्रेसलेट, तीन जोड़ी कंगन, एक जोड़ी रंगबिरंगे कंगन, एक नथ, तीन सिक्के (सफेद धातु) एक जोड़ी पायल सफेद धातु वाली बरामद हुई है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!