चमोली: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्या के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज–

by | Nov 5, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायालय को है अंदेशा जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को कर सकता है प्रभावित–

गोपेश्वर, 05 नवंबर 2024: जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने बदरीनाथ धाम में एक आश्रम में अपने साथी की हत्या के आरोपी बाबा मलरेडी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

बता दें कि पिछले साल बदरीनाथ में काली कमली नरपुरी में कुटिया नंबर 14 में बाबा मलरेडी व कुटिया नंबर 15 में बाबा सुनकर रामदास उर्फ मोहन कृष्णानंद रह रहे थे। गोपेश्वर के मंडल में जमीन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। 31 जुलाई की रात को दोनों में विवाद हुआ और मलरेडी ने सुनकर रामदास के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। काली कमली धर्मशाला के इंचार्ज पूरण सिंह की शिकायत पर बदरीनाथ पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा दिया था।

आरोपी बाबा ने अदालत में जमानत के लिए चायिका दायर की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि अभियुक्त पर हत्या करने का गंभीर आरोप है। मामले की अभी सुनवाई चल रही है। जमानत पर छोड़ने पर अभियुक्त द्वारा गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए अदालत ने अभियुक्त बाबा की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!