चमोली:अ​धिकारियों ने गोपेश्वर से पीपलकोटी तक नापी, लेकिन सड़क पर गड्ढों की भरमार–

by | Nov 8, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

एसडीएम ने किया हाईवे का निरीक्षण, जगह-जगह मिले गड्ढे, नालियां टूटी और सड़क उबड़-खाबड़–

गोपेश्वर, 08 नवंबर 2024: उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने गोपेश्वर से पीपलकोटी तक हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे पर कई खमियां पाई गई। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र हाईवे को गड्ढा मुक्त किया जाए और नालियों को ठीक किया जाए।

एसडीएम ने शुक्रवार को गोपेश्वर स्थित सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पीपलकोटी तक हाईवे का निरीक्षण किया। सुबोध स्कूल से फायर स्टेशन तक नालियां जगह-जगह टूटी और बंद पड़ी मिली। उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता व ईओ नगर पालिका को नालियां ठीक करने के निर्देश दिए।

हल्दापानी में 200 मीटर पर पैचवर्क नहीं होने, पठियालधार में सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त होने, नौनापानी, ग्वीलों, भेषज संघ कार्यालय के पास पैच वर्क नहीं हुआ था। एनएच को शीघ्र इन जगह पर काम करने के निर्देश दिए। रामपुरा के आगे लगाई गई टाइल्स को गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाया गया। एसडीएम ने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा चमोली अरिहंत अस्पताल के पास, क्षेत्रपाल, बिरही बैंड, गडोरा पुल के पास हाईवे पर गड्ढे बने हुए हैं, एसडीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को तुरंत गड्ढों को भरने को कहा। छिनका के भूस्खलन जोन में मलबा आने से सड़क संकरी हो रखी है, यहां से मलबा हटाने और बिरही चाड़ा के पास बने गड्ढों को भी भरने को कहा गया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!