चमोली: ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडवों ने किया अद्भुत नृत्य, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा–

by | Nov 10, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

अपने भक्तों को पांडवों ने दिया आशीर्वाद, 18 नवंबर को होगा आयोजन का समापन–

पोखरी, 10 नवंबर 2024: चमोली जनपद के गांवों में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत चौंडी में प्रतिदिन पांडवों के अवतारी पुरुष पूजा-अर्चना के बाद ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे हैं। पांडव लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रही है। दो नवंबर से शुरू हुई पांडव लीला का समापन 18 नवंबर को होगा।

इस धार्मिक आयोजन में प्रवासी ग्रामीण भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे गांव में खासी रौनक बनी हुई है। पांडवों के अवतारी पुरुष शानदार नृत्यों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। 18 नवंबर को दुर्योधन वध के साथ लीला का समापन होगा।

कृष्ण के अभिनय में प्रेम सिंह बुटोला, युधिष्ठर का अभिनय सुखवीर सिंह, भीम का अभिनय गिरीश बुटोला, अर्जुन का अभिनय रवेंद्र बिष्ट, सहदेव धर्मेंद्र बिष्ट, नकुल रवेंद्र बुटोला, द्रोपदी का अभिनय भक्तदर्शनबुटोला कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए गांव-गांव से दर्शक पहुंच रहे हैं।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!