चमोली: छेड़छाड़ और अश्लील फोटो वायरल करने पर अ​भियुक्त को तीन साल की सजा–

by | Nov 10, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

नाबालिग पीड़िता की इंस्टाग्राम पर यूपी के तनवीर से हुई थी दोस्ती, विशेष सत्र न्यायाधीश की आदलत ने सुनाई सजा–

गोपेश्वर। विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख 10 हजार रुपये का अर्थ दंड भी वसूला है। अर्थदंड जमा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।

कर्णप्रयाग थाने में नाबालिग पीड़िता ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती तनवीर चौधरी निवासी गली नंबर 39, सदरपुर कालोनी, सेक्टर-45, नोएडा गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश से हुई। दोनों ने आपस में फोटो और वीडियो शेयर किए। उसके बाद अभियुक्त तनवीर ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने अभियुक्त को 60 हजार रुपये भी दिए। अभियुक्त जनवरी 2021 में कर्णप्रयाग आया, वह उससे मिलने के लिए पंचपुलिया रोड पर गई और फोटो व वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी, जह वह चिल्लाने लगी तो वह भाग गया। उसने धमकी दी कि वह उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर भेज देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में हुई। अदालत ने अलग-अलग धाराओं में दोषी पाते हुए तीन साल के कठोर कारावास की सजा और एक लाख 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड में से 80 हजार बतौर प्रतिकर पीड़िता को देने और राज्य को 50 हजार रुपये पीड़िता को प्रतिकर के तौर पर देने के आदेश दिए।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!