संगोष्ठी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के युग में पत्रकारिता के मूल्यों को संर​क्षित रखना चुनौति–

by | Nov 16, 2024 | चमोली, बैठक | 0 comments

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर चेंजिंग नेचर ऑफ प्रेस पर हुई संगोष्ठी में बोले वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस की महत्ता बताई–

गोपेश्वर 16 नवंबर 2024: जिला सूचना कार्यालय गोपेश्वर में शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर ‘‘चेंजिंग नेचर ऑफ प्रेस’’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक ने प्रेस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान मीडिया में भ्रामक खबरों के प्रकाशन-प्रसारण से होने वाली समस्याओं को भी उजागर किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए ‘‘चेंजिंग नेचर ऑफ प्रेस’’ विषय पर अपने विचार और सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्विमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी) के इस युग में पत्रकारिता के मूल मूल्यों को संरक्षित रखना एक चुनौती है। इसमें कुछ फायदे है तो कुछ नुकसान भी है। नैतिक मुद्दे और सार्वजनिक विश्वास को बनाये रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता की प्रवृत्ति सत्य और तथ्य पर ही टिकी है। परंतु त्वरित जानकारी के दौर में सत्य और तथ्य को संभाले रखना चुनौती है। जल्दी में समाचारों के प्रसारण की चुनौती से पार पाने के लिए इस मेधा का उपयोग करना कई बार तथ्य विहीन सूचनाओं के प्रसारण की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में जमीनी मीडियाकर्मियों को संवेदनशीलता और तथ्यात्मकता के साथ कृत्रिम मेघा के उपयोग करना आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सेमवाल ने कहा कि पत्रकारिता में नकारात्मकता से हटकर सकारात्मक होकर काम किया जाना चाहिए।

एक पत्रकार को समाचार लेखन में समाचार के सभी पक्षों को जनता के सामने रखा जाना चाहिए। संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर चौधर व लक्ष्मण सिंह राणा ने भी पत्रकारिता के मूल्यों और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपने विचार रखे।

संगोष्ठी का संचालन सूचना कार्यालय के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। इस मौके पर पत्रकार सुरेंद्र गडिया, मनोज रावत आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!