बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए साधु संत समाज, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित और स्थाानीय श्रद्घालु तरस रहे हैं। अपने आराध्य देव की एक झलक पाने के लिए बेताब स्थानीय लोगों ने कई दिनों तक बदरीनाथ धाम में आंदोलन भी चलाया, इसके बाद भी सरकार से यात्रा की अनुमति नहीं मिल पाई है। लोग सरकार से नाराज हैं। भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए धाम में ही कई सालों तक मौन धारण में रहे मौनी बाबा ने आमरण अनशन ही शुरू कर दिया है। वे पिछले सात दिनों से धाम में आमरण अनशन में बैठे हैं। करीब साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर आमरण अनशन करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन अपने आराध्य के दर्शनों के लिए संत समाज भी लालायित है। मौनी बाबा का अब धीरे धीरे स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उनका वजन भी कई किलोग्राम कम हो गया है। मौनी बाबा ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह हो गए हैं आमरण अनशन किए, लेकिन अभी तक न तो प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा है और ना ही देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी। शासन स्तर पर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अनशन के दौरान ही कुछ हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। चारधाम यात्रा को शुरू करने का निर्णय न्यायालय में है, जिस कारण सरकार भी इस पर निर्णय नहीं ले पा रही है। बताया जा रहा है कि आठ सितंबर को न्यायालय में यात्रा पर फैसला हो सकता है।
हे बदरीनाथ, दर्शन दें- भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए हिमालय में अनशन कर रहा ये बाबा–
by laxmi Purohit | Sep 7, 2021 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...
छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...
गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...
नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...
जिलाधिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...
पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...
अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
