चमोली: जनपद के सबसे दूरस्थ डुमक गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अड़े, मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन–

by | Nov 27, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

कलेक्ट्रेट में नवें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का आमरण अनशन, महाकाल महाराज भी अनशन पर डटे–

गोपेश्वर, 27 नवंबर 2024: सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों का गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन बुधवार को नवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के समर्थन में कई जनप्रतिनिधि अनशन स्थल पर पहुंचे। बता दें कि

डुमक गांव के ग्रामीण सड़क के लिए 120 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू कर दिया। जैसे ही अनशनकारियों की तबियतबिगड़ रही है उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, तो उसी समय अन्य लोग अनशन पर बैठ रहे हैं। इस समय कालिकानंद सरस्वती, विक्रम सिंह सनवाल और मनोज सिंह सनवाल तीन दिनों से अनशन कर रहे हैं।

बुधवार को ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए ज्योतिर्मठ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, भाजपा नेता नवल भट्ट, पाणा-ईराणी के बीडीसी सदस्य विजय सिंह नेगी, मनोज कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर प्रेम बल्लभ भट्ट अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ कुछ देर तक धरना भी दिया। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है।

इस दौरान विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, संयोजक प्रेम सिंह सनवाल, अंकित भंडारी, युवक मंगलदल अध्यक्ष अनिरुद्ध सनवाल, युवक मंगलदल अध्यक्ष स्यूंण अरुण राणा, सूरज राणा, सोबन सिंह, सैन सिंह आदि धरने पर बैठे रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!