चमोली: उत्तराखंड में सख्त बनाया जाए भूमि कानून, स्थानीय लोगों ने खुलकर रखीं अपनी बात–

by | Dec 3, 2024 | चमोली, बैठक | 0 comments

हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी अपना सख्त भू-कानून की पैरवी की–

चमोली 03 दिसंबर 2024: उत्तराखंड भू कानून में संशोधन को लेकर ज्योतिर्मठ और चमोली में स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन ने बैठक आयोजित की। जिसमें लोगों ने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में अपना सख्त भू कानून होना चाहिए। साथ ही यह भी मांग रखी कि जिस भी बाहरी व्यक्ति ने नियम विरुद्ध भूमि खरीदी है उसकी रजिस्ट्री को निरस्त किया जाए।

ज्योतिर्मठ में एसडीएम आरके पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस की ओर से आठ बिंदुओं का ज्ञापन सीएम के नाम सौंपा गया। जिसमें हिमाचल की तर्ज पर भू कानून बनाने के साथ ही चकबंदी कराने का भी सुझाव दिया। वहीं मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र रावत ने सख्त भू कानून बनाने, 2018 में किए संशोधनों को निरस्त करने, राज्य बनने के बाद से बाहर के लोगों द्वारा 250 वर्ग मीटर से अधिक खरीदी जमीन की रजिस्ट्री निरस्त करने सहित अन्य मांगें व सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, कमल रतूड़ी, हरीश भंडारी, अरुण शाह, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। चमोली तहसील में भी आयोजित बैठक में सभी ने सख्त भू कानून के साथ भूमि बंदोबस्त कराने पर जोर दिया। जिसमें एसडीएम आरके पांडेय, बीडीओ भगवान सिंह राणा, बीरेंद्र असवाल, पवन सिंह राठौर, आनंद गोस्वामी, नंदन बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!