चमोली: एसडीएम ने किया चमोली-रांगतोली-हरमनी-लासी मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण, मिली कई खामियां–

by | Dec 5, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

पीएमजीएसवाई को पंद्रह दिनों के भीतर खामियों को दूर करने के दिए निर्देश, मोड़ों की कटिंग भी ठीक ढंग से नहीं की गई–

गोपेश्वर 05 दिसंबर 2024: दशोली विकास खंड के सबसे पुरानी सड़क पर इन दिनों चल रहे डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य की​ घटिया गुणवत्ता पर एसडीएम नाराज हुए। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने पीएमजीएसवाई के तहत चमोली-रांगतोली-हरमनी-लासी मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण और सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सड़क के मोड़ों पर गुणवत्ता से हॉटमिक्स कार्य न होने, सड़क किनारे नाली व दीवार निर्माण कार्य न होने और दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त कॉजवे के ऊपर से डामर बिछाने पर एसडीएम ने कार्यदायी संस्था को 15 दिनों के भीतर सामने आई खामियों को दूर करने और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मिली ​शिकायत पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश दिए थे।

बृहस्पतिवार को समिति ने सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। सोबिनातोक में निर्माणाधीन स्कवर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। मार्ग में गत वर्ष पड़े गड्ढों का भी अभी तक सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया है। किमी पांच में रांगतोली गांव के समीप सड़क का मोड़ मानक के अनुसार नहीं काटा गया है। भूधंसाव वाले क्षेत्र में दो स्कवर व दीवार क्षतिग्रस्त मिली। एसडीएम ने 15 दिनों के भीतर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!