चमोली: अनशन पर बैठी महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बैरंग लौटाया, आक्रोश दिखाया–

by | Dec 10, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

गांव में सड़क पहुंचाने के लिए आमरण अनशन कर रही महिलाएं, सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ–

गोपेश्वर 10 दिसंबर 2024: सैंजी लग्गा मैकेाट-डुमक सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों का धरना 133वें दिन और आमरण अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को आमरण अनशन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को आंदोलनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

अनशन पर बैठीं डुमक गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष अंकिता देवी और पूर्व अध्यक्ष बबीता भंडारी के स्वास्थ्य की जांच करने मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को अनशनकारियों ने बैरंग लौटा दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 133 दिन से धरना और 23 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

बता दें कि सोमवार को अनशनकारी कुंवर सिंह और शोभन सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया था, जिसके बाद अंकिता देवी और बबीता भंडारी आमरण अनशन पर बैठ गए थे। मंगलवार स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन महिलाओं ने उन्हें जांच करने नहीं दिया। जिसके बाद टीम बिना जांच किए ही लौट गई।

इस मौके पर आंदोनलकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में यज्ञ भी किया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, संयोजक प्रेम सिंह सनवाल, अंकित भंडारी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अनिरुद्ध सनवाल, सोभन सिंह, देवेंद्र सिंह फस्वाण, मनीष के साथ ही डुमक व आसपास के गांवों के कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!