जिम्मेदारी सौंपी: शिक्षक संघ चमोली के नरेंद्र रावत और रुद्रप्रयाग के बलवीर बने अध्यक्ष–

by | Dec 14, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अशासकीय शिक्षक संघ चमोली व रुदप्रयाग का हुआ संयुक्त सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन के साथ ही हुई सार्थक चर्चा–

गौचर 14 दिसंबर 2024: अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ चमोली और रुद्रप्रयाग जिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में हुए संयुक्त सम्मेलन में चमोली जिले के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत और रुद्रप्रयाग जिले के अध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण को चुना गया।

सम्मेलन के द्वितीय सत्र में चमोली जिले के चुनाव अधिकारी विनोद बिजल्वाण और रुद्रप्रयाग के चुनाव अधिकारी अनिल नौटियाल ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। इसमें चमोली जिले के नरेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष, दीप चंद्र सती जिला मंत्री, गौरव पुरोहित जिला कोषाध्यक्ष, ज्योति नौटियाल महिला उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गई। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के बलवीर सिंह रौथाण अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल जिला मंत्री, दिगंबर पंवार कोषाध्यक्ष, सुमन राज को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी किया गया।

प्रथम सत्र के दौरान शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, अशासकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, महामंत्री महादेव मैठाणी सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक उप​स्थित रहे।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!