रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ मैठाणा मेला, ये बनें रियल ​हीरो–

by | Dec 15, 2024 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

पांच साल बाद शुरू हुए मैठाणा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कवियों ने जमाया रंग–

गोपेश्वर। पांच साल बाद मैठाणा में आयोजित हुए पांच दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेला रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। मेले में पांच दिनों तक वि​भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राजनीति से दूर क्षेत्र की महिला मंगल दल इस मेले की रीयल हीरो रहीं, जिन्होंने पूरे मनोयोग से मेले में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में मेले में पहुंची और अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या गायिका मंजू नौटियाल के नाम रही। इस दौरान महिला मंगल दलों की महिलाओं ने भी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दल पलेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

मैठाणा मेले में रविवार को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। लोकगायिका मंजू नौटियाल ने हे ब्वे मेरी कमर पीड़ा, देणाहुयां खोली का गणेशा, सुर्तू मामा जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर दर्शक अपनी कुर्सियों में भी खड़े होकर जमकर थिरके।

मेले के अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्त्वाल और संयोजक चंडी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मैठाणा में पांच साल बाद दोबारा मेले का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक क्षेत्र की महिला मंगल दल और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए स्टॉल में भी ग्रामीणों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!