चमोली: दूरस्थ गांवों तक योजनाएं पहुंचाने पर करें फोकस–

by | Dec 19, 2024 | चमोली, प्रशासन, बैठक | 0 comments

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश, सुतोल गांव में एएनएम की तैनाती के सीएमओ को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 19 दिसंबर 2024: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ गांवों तक योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर फोकस करें, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभांवित हो सकें। बृहस्पतिवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

आयोग के अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी दें। ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय न आना पड़े। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आउट सोर्सिंग में आरक्षण का पालन करें। बैठक में आयोग की सदस्य भागीरथी कुंजवाल, पुष्पा पासवान, पीडी आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, डीएसटीओ विनय जोशी, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक श्रम कार्ड बनाने के साथ अन्य योजनाओं से लाभांवित करें। एससी बाहुल्य गांवों में जहां सड़क नहीं है वहां सड़क पहुंचाएं। उन्होंने सुतोल में एएनएम की तैनाती के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।

Latest News

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
error: Content is protected !!