चमाेली: जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगाएं बायोमैट्रिक मशीन, अरिहंत अस्पताल के अल्ट्रासाउंड पर दिया फैसला–

by | Dec 28, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए संचालकों से सभी शर्तों का शपथपत्र लेने के दिए निर्देश– गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2024: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने निर्देश दिए कि नए अल्ट्रासाउंड केंद्र खोलने के लिए संचालकों से पीसीपीएनडीटी एक्ट की सभी शर्तों पर शपथ पत्र लिया जाए। साथ ही सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गठित सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीएम ने एक्ट के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल गोपेश्वर व उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण नवीनीकृत करने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। डीएम ने अरिहंत अस्पताल चमोली द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों की सत्यता की जांच के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का हर माह निरीक्षण किया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आशा सर्वे-2024 के अनुसार जिले में शून्य से छह साल के बच्चों का लिंगानुपात 989 है। जिले में कुल 24 अल्ट्रासाउंड मशीन पंजीकृत हैं, इनमें 16 केंद्र सीज हैं। चार सरकारी व चार प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं। जनवरी से अभी तक 18 बार केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बैठक में एसीएमओ डॉ. एमएस खाती, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ उमा रानी, डीजीसी प्रकाश भंडारी, सदस्य उमा शंकर बिष्ट, सदस्य नंदन बिष्ट, जिला समन्वयक संदीप कंडारी शामिल रहे।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!