गोपेश्वर। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल दस किलोमीटर ग्वाईं-सकंड सड़क का अभी तक भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना नाराज हो गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी को अपने दफ्तर से ही फोन कर जवाब तलब कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के बावजूद भी सड़क निर्माण न करना उदासीनता है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कर रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्वाईं से सकंट गांव के लिए दस किलोमीटर सड़क की स्वीकृति दी। लेकिन शुरूआत में सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों के आपसी विवाद में उलझा रहा, अब जब ग्रामीणों का विवाद सुलझा तो भू-वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण कर सड़क पर अत्यधिक मोड़ आने की रिपोर्ट तैयार कर चिन्हित भूमि को खारिज कर दिया है। अब लोनिवि सड़क निर्माण की फिर से कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना हुए नाराज, फोन पर ही कर दिया लोनिवि के ईई का जवाब तलब-
by laxmi Purohit | Sep 9, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...
जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर-- ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...
नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
