चमोली: दो से ​​अ​धिक बच्चों से इन नेताओं की अधूरी रह गई चुनाव लड़ने की हसरत, पढ़ें सूची–

by | Jan 2, 2025 | चमोली, चुनाव | 0 comments

नगर पालिका अध्यक्ष के दो और सदस्यों के चार नामांकन हुए निरस्त, सबसे बड़ी नगर पालिका गोपेश्वर और सबसे छोटी नंदानगर–

गोपेश्वर, 02 जनवरी 2025: चमोली जनपद के सभी नगर निकायों में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जिसमें अध्यक्ष पद पर दो और सभासद के चार नामांकन निरस्त हुए हैं।

नंदप्रयाग नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर आशाराम सती का नामांकन निरस्त हुआ है। उनके तीन बच्चे होने पर नामांकन रद्द किया गया। नगर पालिका कर्णप्रयाग में भी पुष्कर लाल का नामांकन दो से अधिक बच्चे होने पर निरस्त हुआ है। नंदानगर नगर पंचायत के वार्ड दो में कुंदन लाल का तीन बच्चे होने के चलते नामांकन रद्द हुआ है। यहां देवेंद्र फरस्वाण का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा है। नगर पालिका ज्योतिर्मठ के रविग्राम वार्ड में सचिन रावत का मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर नामांकन रद्द हुआ है। पीपलकोटी नगर पंचायत के नौरख वार्ड में मंजू देवी का नामांकन चालान नहीं लगा होने से निरस्त किया गया।

चमोली जिले की चार नगर पालिका व छह नगर पंचयतों में अध्यक्ष पद पर 51 व सभासदों के 64 पदों पर 157 ने नामांकन पत्र दाखिले किए थे। जांच के बाद कर्णप्रयाग नगर पालिका में एक और नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन रद्द हुआ है। जबकि नगर पालिका ज्योतिर्मठ, नगर पंचायत गैरसैंण, पीपलकोटी, व नंदानगर में सदस्य के एक-एक नामांकन रद्द हुए हैं। दो जनवरी को नाम वापसी की जा सकेगी। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी।

– जिले में सबसे अधिक मतदाता 13162 नगर पालिका गोपेश्वर में हैं। जिसमें 6491 महिला व 6668 पुरुष और तीन अन्य हैं। सबसे कम 1395 मतदाता नंदानगर नगर पंचायत में हैं। जिसमें 653 महिला व 742 पुरुष हैं। जिले की सभी निकायों में 54177 मतदाता पंजीकृत हैं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!