चमोली: जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य जल्द करें पूरा, जिला​धिकारी ने दिए निर्देश–

by | Jan 5, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

अ​धिकारियों और कांट्रेक्टरों को टीम भावना के साथ काम कर कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 04 जनवरी 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों व कांस्ट्रेक्टरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि टीम भावना के साथ काम करते हुए कार्यों को पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है उनको जनवरी माह में पूरा किया जाए। कनिष्ठ अभियंता और थर्ड पार्टी को साथ लेकर निरीक्षण करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार की जाए।

कार्यदायी संस्थाओं के कनिष्ठ व सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए कि क्षेत्र स्तर पर पेयजल स्रोत व अन्य छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर जाकर समाधान करें। डीएम ने कांट्रेक्टर की समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/अधीक्षण अभियंता जल संस्थान सुशील कुमार सैनी ने बताया कि पेयजल योजना के पुनर्गठन व जल स्रोतों के सुधारीकरण के दूसरे चरण में जिले में 571 योजनओं में 419 पूरी कर ली गई हैं। 152 पर कार्य चल रहा है। 101 योजनाओं में 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। कई में 95 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है।

बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जल निगम के ईई अरुण सिंह, मुकेश कुमार, आरएम गुप्ता के साथ कई अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!