शर्मनाक: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी कोच गिरफ्तार, जेल भेजा, पीड़िता के बयान दर्ज हुए–

by | Jan 7, 2025 | दुष्कर्म, हरिद्वार | 0 comments

हरिद्वार में हुई शर्मशार करने वाली घटना, कोच नौकरी से बर्खास्त, पीड़िता से मिलीं खेल मंत्री–

हरिद्वार, 06 जनवरी: नाबालिग महिला हॉकी ​खिलाड़ी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोच को नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गयाा है। खेल मंत्री रेख आर्या ने पीड़िता से मुलाकात की। मामला सिड़कुल थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों के लेकर रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडिमय में खेलों के ​शिविर चल रहे हैं। यहां छह कोच, जिनमें पांच पुरुष व एक महिला ​खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं।

एक 16 साल की किशोरी हॉकी टीम से चयनित होकर ​शिविर में आई थी, आरोप है कि एक पुरुष कोच ने उसे अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि कोच ने उसके साथ वहां दुष्कर्म किया, जब नाबालिग की तबियतबिगड़ी तो दूसरे कोच को इसका पता चला और उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों के आने पर किशोरी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। मामले को लेकर सभी थाने पहुंचे।

मामले में चंपावत के रहने वाले कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम को खेल मंत्री रेखा आर्या पीड़िता के घर पहुंची।

उन्होंने पीड़िता व परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खेल मंत्री ने परिजनों को बताया कि संविदा कोच को ​बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी के ​​खिलाफ सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे भविष्य में देश के किसी भी क्षेत्र वह कभी कोच के रुप में काम नहीं कर पाएगा।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!