चमोली: देश को एक सूत्र में बांधती है हिंदी भाषा–

by | Jan 11, 2025 | चमोली, बैठक | 0 comments

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में विश्व हिंदी दिवस पर आयोजन हुआ कार्यक्रम–

पोखरी, 11 जनवरी 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने भाषाओं के महत्व को बताते हुए हिंदी के महत्व को भी बताया। कहा कि देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। हिंदी पूरे देश को एकसूत्र में बांधने का काम करती है।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर चमोला ने विश्व हिंदी दिवस मनाने की प्रासंगिकता व उसके उद्देश्यों के बारे में बताया। विश्व में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन की भी जानकारी दी। डॉ. कीर्ति गिल ने कविता के माध्यम से हिंदी की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया।

डॉ. शशि चौहान ने कहा कि हिंदी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है जिससे दुनिया में रहने वाले भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधा जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!