चमोली: दिल्ली में गणतंत्र दिवस में शामिल होंगी चमोली जनपद की यह महिला निवर्तमान ग्राम प्रधान–

by | Jan 24, 2025 | चमोली, जागरुकता, सम्मान | 0 comments

जल जीवन मिशन के तहत बेहतर पेयजल योजना निर्माण के लिए होंगी सम्मानित, प्रधान दिल्ली रवाना–

गोपेश्वर, 24 जनवरी 2025: चमाेली जनपद के देवलधार गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान गीता डिमरी को गणतंत्र दिवस की परेड़ में विशेष अतिथि के रुप में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्हें भारत सरकार के जल श​क्ति मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता मिला है।

गीता डिमरी को यह सम्मान यूं ही नहीं मिल रहा है। उन्होंने पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासियों के लिए तीन सालों के भीतर बेहतर पेयजल योजना का निर्माण करवाकर गांव में पानी पहुंचा दिया। आज गांव में हर घर नल-हर घर जल का सपना साकार हो गया है।

चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर स्थित देवलधार गांव में 200 परिवार निवास करते हैं। गांव में कोई सरकारी पेयजल योजना न होने के कारण ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत पर निर्भर रहते थे। 2020 में पेयजल स्रोत भी सूख गया तो ग्रामीणों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया। तब ग्राम प्रधान गीता डिमरी ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल योजना निर्माण की मांग जल संस्थान के अधिकारियों के सम्मुख रखी।

गांव में कोई प्राकृतिक स्रोत न होने के चलते प्रधान ने गांव से करीब पांच किमी दूर रुद्रनाथ ट्रेक के पास चट्टान की तलहटी में स्थित पानी के स्रोत से गांव तक योजना निर्माण का खाका तैयार किया। 2021 में संस्थान ने करीब एक करोड़ की लागत से योजना का निर्माण कार्य शुरू किया।

ग्राम प्रधान ने लगातार योजना की मॉनेटरिंग की और तीन साल में योजना का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। दूसरे चरण में गांव के प्रत्येक परिवार को हर घर नल से जोड़ा गया। आज गांव के हर परिवार को पर्याप्त पानी मिल रहा है।

जल संस्थान के अ​धिशासीअ​भियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि देवलधार गांव में जल जीवन मिशन के तहत बेहतर पेयजल योजना का निर्माण हुआ है। गांव में अब पानी की कोई समस्या नहीं है। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से ग्राम प्रधान को गणतंत्र दिवस की परेड़ में विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!