सम्मान: राइंका पठालीधार में होनहार छात्रा स्वाती और पारुल महानंद भट्ट स्मृति छात्रवृ​त्ति से हुई सम्मानित–

by | Jan 28, 2025 | रूद्रप्रयाग, सम्मान | 0 comments

राष्ट्रीय कबड्डी में चयनित होने पर प्रियांशी रावत को भी मिला नकद पुरस्कार, गदगद हुआ विद्यालय प्रबंधन

76वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में आयोजित हुआ कार्यक्रम–

अगस्त्यमुनि, 26 जनवरी 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को ग्राम पंचायत सिल्ला भट्टकोटी के जगदंबा प्रसाद भट्ट और सर्वेश्वरानंद भट्ट ने अपने पिता आयुर्वेद के मर्मग्य रहे स्वर्गीय महानंद भट्ट स्मृति छात्रवृ​त्ति वितरित किया। उनकी ओर से प्रतिवर्ष अव्वल छात्र-छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इस दौरान इंटर स्तर पर मेधावी छात्रा स्वाती और हाईस्कूल की छात्रा पारुल को 11-11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा बारहवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी रावत का चयन राष्ट्रीय कबड्डी टीम में होने पर इस छात्रा को भी 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

प्रधानाचार्य मोहम्मद आ​शिक ने जगदंबा प्रसाद भट्ट और सर्वेश्वरानंद भट्ट के इस प्रशंसनीय कार्य पर आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर ​शिक्षक कैलाश नौटियाल, धर्मेंद्र नेगी, बुद्धिबल्लभ भट्ट, शेर मोहम्मद, ओमप्रकाश, विजय भारती, सुधीर नौटियाल के साथ ही बड़ी संख्या में अ​भिभावकगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!