चमोली: भारतीय स्टेट बैंक की गोपेश्वर बाजार शाखा ने प्रदान की एक करोड़ 25 लाख की बीमा रा​शि–

by | Jan 28, 2025 | चमोली, बैंक, ब्रेकिंग | 0 comments

दो सैलरी खातेधारकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर दी गई बीमा रा​शि, बैंक प्रबंधन ने आश्रितों को प्रदान किए चेक–

गोपेश्वर, 28 जनवरी 2025: भारतीय स्टेट बैंक की गोपेश्वर बाजार शाखा ने मंगलवार को दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले पुलिस कर्मी और सेना के जवान के आश्रितों को एक करोड़ 25 लाख रुपये की बीमा रा​शि के चेक प्रदान किए। बैंक की ओर से सैलरी खातेधारकों को बीमा रा​शि की सुविधा दी जाती है।

बता दें कि पुलिस जवान सुरेश पसबोला की पिछले साल एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनका वेतन का खाता एसबीआई की गोपेश्वर बाजार शाखा में था। इस पर एसबीआई बैंक प्रबंधन ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के हाथों स्वर्गीय सुरेश पसबोला की पत्नी दीपा मलेठा को बीमा रा​शि के 75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

वहीं, सेना के जवान वासुदेव के गत वर्ष दुर्घटना में बलिदान होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बलिदानी की पत्नी नेहा देवी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक प्रमोद आर्य, शाखा प्रबंधक सूरज कनोजिया के साथ ही अन्य बैंक अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!